फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पुत्र पर अपहरण का मुकदमा, महिला बीडीसी के भाई ने दर्ज कराया केस

Fri, 09 Jul 2021 06:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

बीडीसी के अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में गाजीपुर एसपी सिटी ने बताया कि महिला बीडीसी के भाई की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के  सदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मत को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी जोड़तोड़ कर रहे हैं। ऐसे मे प्रस्तावक बनाने के नाम पर अपहरण तक करने का खेल शुरू हो चुका है। कुछ इसी तरह का आरोप लगाते हुए ब्लॉक प्रमुख की सपा महिला प्रत्याशी के पुत्र पर एक बीडीसी महिला के भाई ने शुक्रवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को बरामद करने के लिए दबिश दे रही, लेकिन सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन


जैतपुरा प्रथम वार्ड नंबर 68 की बीडीसी विंदा देवी के भाई रामप्यारे ने पुलिस को बताया कि सदर ब्लॉक प्रमुख की महिला सपा प्रत्याशी मोहरा देवी के पुत्र अक्षतराज प्रजापति बहन को प्रस्ताव के लिए आठ जुलाई को अपने साथ ले गए थे। दो दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंची है।

उसका कहना है कि प्रत्याशी के पुत्र ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी ओमप्रकाश  सिंह ने बताया कि महिला बीडीसी के भाई की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

सपा का पंचायत चुनावों में योगी सरकार पर धांधली का आरोप

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद सपा गाजीपुर में सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा के गिरते प्रदर्शन के पीछे योगी सरकार में धांधली, बेईमानी और अलोकतांत्रिक रवैया है, जो चुनावों में अपनाये गये। भाजपा सरकार के खिलाफ 11 जुलाई को जिले के 16 ब्लाकों पर प्रदर्शन किया जाएगा। हर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदर्शन की अगुवाई करेगा और बीडीओ को राज्यपाल के नाम का पत्र सौपेंगा।

 रामधारी यादव का कहना है कि इस प्रदर्शन का उदेश्य भाजपा की कारगुजारियों को उजागर करना है।  उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर 11 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही।
विज्ञापन

प्रदेश और जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा धांधली, बेईमानी, अलोकतांत्रिक रवैये और खुलेआम गुंडई की गई। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। उसी आक्रोश को लेकर समाजवादी पार्टी ब्लॉकवार प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉकवार आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी जिला एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्य और ग्राम प्रधानों को शामिल होने की अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें