फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहादुरगंज नपं अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को धमकी देने और पैसा वसूलने के मामले में कासिमाबाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 31 दिसंबर काे फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने रेयाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान वह जिला कारागार में निरूद्ध है।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 का सक्रिय सदस्य रेयाज अंसारी और उससे जुड़े करीबियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वार्ड नंबर पांच डकीनगंज निवासी गोपाल जायसवाल ने कहा कि बलिया में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। पारिवारिक बंटवारे में मेरे पिता व मेरे चाचा को आधा- आधा हिस्सा मिला।
बताया कि सगे भाई बेचू प्रसाद और हमने संयुक्त रूप से मकान बनाया था। भाई की मृत्यु के बाद भाभी ने शकुंतला देवी ने 81 वर्ग मीटर चेयरमैन रेयाज अंसारी के दामाद को बैनामा कर वाराणसी रहने लगीं। रेयाज अंसारी और उसका दामाद घर घुसकर मुख्तार अंसारी का धौंस जमाते हुए घर से सामान बाहर फेंक घर में ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में बीते वर्ष 2024 के पांच जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। गत 22 दिसंबर की दोपहर को घर से बलिया जा रहा था। तभी रेयाज अंसारी, नजीर अहमद और परवेज जमाल गाली देने के साथ धमकी देते हुए कहा कि सही-सलामत रहना चाहते हो तो 15 लाख रुपये भतीजे शकील अख्तर की दुकान पर देने को कहा।
डर से बीते 28 दिसंबर को 90 हजार रुपये उसके भतीजे शकील अख्तर को दे दिया। कासिमाबाद कोतवाल महेंद्र सिंह ने कहा कि धमकी देने और पैसे वसूलने के मामले में नपं अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें