फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग में तीन झोपड़ियां जलीं, नकदी और सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित डोम बस्ती में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की घटना में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें घर गृहस्थी का सामान और 13 हजार रुपये की नकदी भी नष्ट हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग की घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए। आग में नंदलाल की दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। इसमें कूलर, पंखा, साइकिल, खाद्यान्न, महत्वपूर्ण कागजात और मोबाइल राख हो गए। सुरेंद्र की दो झोपड़ियों में टीवी, मोबाइल, 13 हजार रुपये नगदी, खाद्यान्न और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। वहीं नेपाली की एक झोपड़ी में रखा कपड़ा और खाद्यान्न भी नष्ट हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें