फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी और मारपीट के मामले में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व किशोरी संग छेड़खानी कर मारपीट करने के मामले में पुलिस रविवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पिता-पुत्र को नामजद कर आरोपित किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी रेवतीपुर भेजी। रिपोर्ट दर्ज होने पर दोनों नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकार पीड़िता के पिता ने तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री बीते 20 नवंबर की शाम गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। देर रात को वापस लौटने समय गांव की बस्ती का मनबढ़ उसकी पुत्री को पकड़ लिया। साथ ही अश्लील हरकत करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर मनबढ़ का पिता मौके पर पहुंचा, वह अपने बेटे को डांटने फटकारनें की बजाय उसके बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा, इस दौरान आरोपियों ने अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री अपना बचाव करने के लिए शोर मचाई। पकड़े जाने के डर से युवक और उसके पिता बेटी को धमकी देकर भागे। इस संबंधित में बात करने पर थानाध्यक्ष सुहवल दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें