फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट के मामले में 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई गांव के दलित बस्ती में दो पक्षों में मारपीट में पुलिस ने बारा चौकी प्रभारी की तहरीर पर 19 अगस्त को 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बीते 12 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे गांव मगरखाई में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद के साथ मारपीट की सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि 6 अगस्त को मगरखाई मठिया निवासी मानिकचंद दरवाजे के सामने गली में भैंस को स्नान करा रहे थे। इसी समय पड़ोसी शक्ति कुमार की मां पूजा करने जा रही थीं। भैंस के पूछ मारने से वे गिर गईं। जानकारी होने पर शक्ति कुमार और उसके परिवार के अन्य लोग मानिकचंद से शिकायत करने पहुंचे। इस पर मानिकचद के साथ उसके भाई और परिजन भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बात को लेकर 12 अगस्त की सुबह 8.30 बजे फिर से दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसका मेडिकल उपचार सीएचसी भदौरा में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर देवेन्जय कुमार, शक्ति कुमार, जितेंद्र उर्फ जीतू, उपेंद्र कुमार उर्फ गौरव, जय प्रकाश, नितेन्जय राम, सूरज कुमार, राम सागर राम, सच्चिदानंद, मानिकचंद, अमिताभ बच्चन, अनीता, प्रेमचंद, जयचंद, दीपन कुमार, रामधन जी कुमार, नंदलाल शिवराम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें