मुहम्मदाबाद। बहुउद्देश्यीय ग्रामीण प्राथमिक सहकारी समिति बी पैक्स शेरपुर के रिटायर्ड सचिव के खिलाफ 8.77 लाख गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बी पैक्स शेरपुर के सचिव तारकेश्वर कुशवाहा 12 दिसंबर 2023 में रिटायर्ड हुए लेकिन उन्होंने चार्ज अपने उत्तराधिकारी को नहीं दिया। दो बार उन्हें लिखित रूप से चार्ज देने के लिए कहा गया। इसके बाद भी चार्ज न देने पर 24 फरवरी को समिति सील कर दी गई। हालांकि भवन और गोदामों में बंद तालों की चाभी रिटायर्ड सचिव तारकेश्वर कुशवाहा के पास ही है। डीएम के आदेश पर 15 मार्च को मजिस्ट्रेट के समक्ष समिति का ताला तोड़कर प्रभारी सचिव हिमांशु प्रधान को चार्ज दिलाया गया।
सहायक आयुक्त सहकारिता अंशल कुमार के आदेश पर जांच कराया गया तो पता चला कि सेवानिवृत समिति सचिव तारकेश्वर कुशवाहा द्वारा 8.77 लाख रुपये गबन का मामला उजागर हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता के आदेश पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भांवरकोल के थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।