फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठमुल्ला वाले बयान पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बोल पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सैदपुर कोतवाली पुलिस ने एआईएमआईएम नेता पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। 28 फरवरी को सोशल मीडिया के एक यूजर के पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में वह बोल रहे हैं कि आप सब लोग 10-20 विधायक जिताकर विधानसभा में भेज सकते हैं। जब कोई कठमुल्ला बोले तो आप उसे माइक निकालकर उसके सिर पर मार सकते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो सैदपुर विधानसभा का है। यहां 23 फरवरी को एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए गए इस बयान के वीडियो की जांच के बाद सैदपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें