नंदगज के रामपुर बन्तरा गांव के समीप हाइवे पर क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
थाना क्षेत्र के बंतरा गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रयागराज जनपद के चित्रकूट निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (38) अपने मित्रों के साथ कार से बलिया आए थे। सुबह सभी लोग कार से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। रामपुर बंतरा गांव के पास डिवाइडर से कार टकराई और सड़क पर पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और कार में फंसे चित्रकुट निवासी दिनेश कुमार मिश्रा, पवन कुमार और फतेहपुर निवासी मनोज शर्मा को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।