फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैंडल मार्च निकाला, आज नो मनी-नो इंडेंट पर रहेंगे गैस वितरक

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन करते एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के आह्वान पर सोमवार की शाम को वितरकों ने जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकाला। मंगलवार को नो मनी-नो इंडेंट के तहत वितरक तेल कंपनियों के खातों में पैसा ट्रांसफर नहीं करेंगे और न ही एलपीजी का मांग पत्र भेजने की बात कहीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 26 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। वितरकों की प्रमुख मांगों में होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये की वृद्धि, उपभोक्ताओं पर पीएनजी लेने की अनिवार्य शर्त संबंधी आदेश वापस लेना और ई-केवाईसी के एवज में प्रति उपभोक्ता 236 रुपये का भुगतान शामिल है। इसके अलावा तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा वितरकों के माध्यम से चूल्हा, रबर ट्यूब, फायरवॉल, ट्रॉली व अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री रोकने तथा पांच और 19 किलो के सिलेंडरों की कथित गैर-कानूनी बिक्री पर रोक की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें