फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण कार्य को रोकवा, अनियमितता की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर गांव के जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए गहमर थाने के पास से गंगा तक दो किमी तक नाले के निर्माण चल रहा है। भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही मोबाइल एवं ट्वीट से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं एसडीएम सेवराई से की।
विज्ञापन

गहमर गांव के जल निकासी की समस्या को देखते हुए विधायक सुनीता सिंह द्वारा सिंचाई विभाग से धन अवमुक्त करवाकर नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले के निर्माण में घोर अनियमितता बरतने, कार्य योजना का बोर्ड न लगाने एवं गुणवत्ता विहीन कार्य कराए जाने के आरोप लगाते हुए भूतपूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने एतराज जताते हुए काम को रोकवा दिया। लोगों ने मौके पर ही जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ट्वीट कर जानकारी दी। इस संबंध में सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा समिति अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह, वीर बहादुर सिंह, हनुमान सिंह, सूर्यबली सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, कुणाल सिंह, चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें