भारतीय जनता पार्टी के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसे वर्चुवल रूप से संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के लगातार आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी और 28 से 30 मार्च को सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठन की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों के भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार, गुंडाराज ने देश एवं प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया था लेकिन भाजपा की सरकार में जो काम देश एवं प्रदेश में हुआ उससे आज भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने संगठन की ओर से जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। बूथ स्तर पर 30 मार्च को प्रधानमंत्री के मन की बात, 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डाॅ. आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी को कहा। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, राजेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राम, अखिलेश सिंह, अखिलेश राय, श्यामराज तिवारी, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज आदि रहे।