फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लड़ने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों से लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद का झूठा आवरण ओढ़कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में मशगूल है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों के साथ-साथ किसी भी समाज के व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही के दौर से गुजर रहा है।
अंत में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक डॉ. विरेंद्र यादव के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर महिला सभा की प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सुनीता यादव और राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, त्रिवेणी राम, रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, मुन्नीलाल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें