फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिव-पार्वती को रिझाकर मांगा अखंड सौभाग्य का वर

विज्ञापन
गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। आस्था, विश्वास और सुहाग की दीर्घायु होने की कामना के साथ सोमवार को जिले में हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

शाम को स्नान के बाद नए वस्त्र पहनकर सोलह शृंगार किया और पूजा की थाल सजाकर शिव मंदिरों में पहुंचीं। मंदिरों में देर शाम तक महिला श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। खास बात यह रही कि शादी के बाद पहली तीज मनाने वाली नवविवाहिताओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा।
कई नवविवाहिताओं के लिए मायके से कपड़े, जेवर, मिठाई और अन्य सामान भेजे गए थे। महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और पूजन सामग्री व शिव-पार्वती की मूर्तियां खरीदीं, जिससे बाजारों में भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

काम, यात्रा या अन्य कारणों से पति से दूर रहने वाली महिलाओं ने वीडियो कॉल और फोन के जरिये तीज की परंपरा निभाई। कई महिलाओं ने वीडियो कॉल पर ही पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे बदलते दौर में तकनीक के साथ परंपरा और भावनाओं के जुड़ाव की तस्वीर भी सामने आई।

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें