फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईवी छापों की घोषणा पर व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मंगलवार को हाटा रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान सरकार के एसआईवी छापों की घोषणा पर नाराजगी जताई गई। चेताया गया कि यदि टीम व्यापारियों के यहां छापेमारी को आई तो उसका घेराव किया जाएगा। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी कमिश्नर द्वारा एसआईवी छापों की घोषणा का व्यापार मंडल विरोध करता है। सरकार को चाहिए कि वह सर्वे छापे का कानून केवल अधिकारियों के लिए बनाए न कि व्यापारियों के लिए। अगर जीएसटी विभाग का कोई भी अधिकारी किसी भी जिले के किसी भी बाजार में छापा डालने के लिए आएगा तो टीम का घेराव किया जाएगा। कंछल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। कहा कि हमारी मांग है कि जीएसटी, आयकर, टीडीएस रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी ब्याज एवं जुर्माना माफ किया जाए। लॉकडाउन के समय दुकाने बंद रही और बिजली का उपयोग नहीं किया गया। इसलिए बिजली का बिल पूरी तरह से माफ किया जाए। मंडी शुल्क खत्म करें, टोल टैक्स आधा करें। साथ ही बैकों के लोन व सीसी का तीन माह का ब्याज न लिया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उर्फ दीपू वर्मा, बैजनाथ प्रसाद बैजू, शाहिद जमाल खान, मोहम्मद तन्हाई खां, गुड्डू शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, रामकेर कुशवाहा, सुजीत कुमार गुप्ता ,कृष्णा अवतार गुप्ता, अमीर हामजा ,राजेंद्र गुप्ता, मुकुंद केसरी, रईस अंसारी, संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें