फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से टेंट के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित टेंट हाउस के गोदाम में मंगलवार को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया।
विज्ञापन

टेंट हाउस संचालक राहुल गुप्ता के पूरे मोहल्ले में लाइट थी, लेकिन उनके घर में लाइट नहीं आ रही थी। जब लाइट नहीं आने का कारण तलाशने लगे तो पता चला कि एमसीबी गिरी हुई थी। इस बीच कुछ जलने की दुर्गंध भी आ रही थी। गोदाम का जैसे ही शटर खोला गया, तो अंदर धुआं होने से कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। गोदाम में रखे टेंट हाउस की कुर्सियां, गद्दा, टेंट आदि सामान धू-धूकर जल रहे थे। फायर बिग्रेड का नंबर काफी देर तक लगाया गया, लेकिन न लगने की स्थिति में आस-पास के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इधर लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने के बाद टेंट संचालक को काफी आर्थिक क्षति हुई है। इस संबंध में राहुल गुप्ता ने बताया कि कोरोना संकट के दौर से गुजर रहे टेंट व्यवसाय से आर्थिक तंगी पहले से ही आ चुकी है। अब अनलाक में कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। आग लगने से काफी क्षति पहुंची है। इसे पटरी पर लाने में सालों लग जाएंगे। व्यवसाय को पु:न खड़ा करना आसान नहीं होगा। समय पर अगर अग्निशमन केंद्र ने सहयोग किया होता, तो शायद कम क्षति हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें