फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विस के बसपा प्रत्याशी के पास है सबसे ज्यादा नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न विस क्षेत्र से उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन करने वाले सदर विस के बसपा प्रत्याशी डा. राजकुमार सिंह गौतम ने दाखिल शपथपत्र में बताया है कि उनके पास पांच लाख नगद, एक बैंक खाते में 1700, दूसरे में 7330, तीसरे में 93735, चौथे में 769, पांचवें में 1921, छठवें में 116, सातवें में 2020 और आठवें खाते में 358 रुपये जमा है। इनकी पत्नी के पास तीन लाख नगद, एक बैंक खाते में 82, दूसरे में 3254, तीसरे में 14985, चौथे में 535, पांचवें 287800, छठवें में 1083, पुत्र हर्ष के पास दो लाख नगद, पुत्री हर्षिता के पास 25800 नगद है। बसपा प्रत्याशी के पास सात लाख के आभूषण, राइफल और पत्नी के पास दस लाख 25 हजार के आभूषण हैं।
विज्ञापन

सपा के सदर विस प्रत्याशी जैकिशन साहू ने दाखिल शपथपत्र में बताया कि उनके पास 50 हजार नगद, एक बैंक खाते में 28 हजार, दूसरे में पांच हजार, तीसरे में एक लाख 75 हजार जमा है जबकि उनकी पत्नी के पास नगद 25 हजार तथा बैंक खाते में तीन हजार जमा है। जैकिशन के पास 240 ग्राम आभूषण, रिवाल्वर, एक एसबीबीएल गन, पत्नी के पास सौ ग्राम आभूषण है। सदर विस से निर्दल प्रत्याशी अरुण सिंह के पास नगद धनराशि नहीं है जबकि उनके एक बैंक खाते में 5214, दूसरे में 21500, तीसरे में 104025, चौथे में 40 हजार तथा उनकी पत्नी के पास 85 हजार नगद एवं एक खाते में 102050, दूसरे में 18250, तीसरे में 132250 जमा है। अरुण के पास एक स्कार्पियो, आठ तोला सोना तथा इनकी पत्नी के पास चालीस तोला सोना, चांदी के 30 तोेला आभूषण, रिवाल्वर एवं चार पहिया वाहन है। मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी सुहेब अंसारी ने दाखिल शपथपत्र में बताया कि उनके पास डेढ़ लाख नगद, एक बैंक खाते में एक लाख 80 हजार इनकी पत्नी के पास एक लाख 25 हजार नगद, एक बैंक खाते में 50968 जमा तथा सौ ग्राम सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें