फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालकों के 57 किलो भार वर्ग में बृजेश को स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के रामकरन इंटर कॉलेज में 68वीं जिलास्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 70 विद्यालयों के 132 खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। इसका उद्घाटन पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव ने किया।
विज्ञापन

बालकों के 57 किलो भार वर्ग में बृजेश चौधरी ने स्वर्ण और कृष्णानंद पाल ने रजत पदक प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आत्मा राम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपने सपनों को पंख लगा सकते हैं।
पर्यवेक्षक के रूप में रुद्रपाल यादव और अखिलेश यादव तथा निर्णायक के रूप में प्रेमशंकर तिवारी, प्रेमचंद यादव, बलवंत राय, उमेश कुमार, गोरख यादव आदि ने भूमिका अदा की। विद्यालय के कुश्ती कोच रामाशीष यादव ने आए हुए सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश सिंह, आशीष यादव राहुल, डॉ. जय यादव, डॉ बंशीधर यादव, काशीनाथ यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें