फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बृजेश प्रथम, रोहित दूसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मुहम्मदाबाद के भाला गांव में हुई। इसमें सौ मीटर दौड़ में प्रथम बृजेश राजभर, द्वितीय रोहित राजभर और तृतीय बादल गुप्ता रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में प्रथम लालजी कनौजिया, द्वितीय मंजेश कुमार और तृतीय पंकज रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में भाला की टीम विजेता एवं सावना की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में गंभीरपुर की टीम विजेता एवं दौलताबाद की टीम उपविजेता रहे। इसी प्रकार खो-खो बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में चक मुकरी विजेता एवं सावना की टीम उपविजेता रही है। जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए क्योंकि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से आपस में भाईचारा एवं सौहार्द का माहौल पैदा होता है।
यूथ रूरल फाउंडेशन के अशोक राय ने जीवन में खेल कूद के महत्व पर प्रकाश डाला सभी के प्रति आभार जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक पारस नाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि मिंटू पटेल, अनिता यादव, बुद्धिराम राजभर, चंद्रशेखर राजभर, अखिलेश गिरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें