फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से बंद हो सकता है हमीद सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का कार्य गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खास बात यह है कि सोमवार से इस पुल पर यातायात बंद कर दिए जाने की संभावना है जिसका आसपास के लोगों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सेतु के पिलर नंबर एक एवं दो के बीच ज्वाइंटर नंबर चार की रोलर बेयरिंग खिसक गई है। मरम्मत में लगे इंजीनियर के अनुसार सभी रोलर बेयरिंग को बदला जाना है। इनकी जगह प्लेटनुमा बेयरिंग को लगाया जाएगा। इधर मरम्मत वाली जगह पर पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने से पुल की मरम्मत में जुटे इंजीनियर, कर्मचारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है, राहगीर बेवजह भीड़ लगा उसे देखने में जुट जा रहे है। इंजीनियर पराग पटेल के अनुसार अभी फिलहाल ड्रिल मशीन से कटिंग के बाद रविवार तक पुल के लिफ्टिंग से पहले शटरिंग के गार्डरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह से पुल के स्पैन को हाइड्रोलिक प्रेशर जैक के सहारे लिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान पुराने रोलर बेयरिंग को निकाल पेडिस्टल कास्टिंग कर बेस बनाने के दो दिन के बाद प्लेटनुमा बेयरिंग लगेगा। पुल के सभी जर्जर हो चुके 52 रोलर बेयरिंग की जगह नया प्लेटनुमा रबर का बेयरिंग लगाने के लिए स्टीमेट बना भेज दिया गया है। मंजूर होते ही अन्य बेयरिंगों को बदलने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें