फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजीपुर के लोगों को पांच वर्ष तक झेलना पड़ेगा दंश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन किया था। यह स्वार्थी तत्वों का गठबंधन था जो भाजपा को रोकने और सत्ता प्राप्त करने के लिए था। स्वार्थ पर आधारित इस गठबंधन को लेकर पार्टी ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव बाद गठबंधन टूट जाएगा और ऐसा ही हुआ। गाजीपुर की जनता गठबंधन से गुमराह हुई उसे पांच वर्ष तक इसका दंश झेलना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में श्री शाही ने कहा कि गाजीपुर में इस वर्ष खरीफ की सब्जियों में टमाटर, हरी मिर्च, मटर को प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना में रखा गया है। जो किसान इन सब्जियों की पैदावार करते हैं वह आपदा को देखते हुए अपना बीमा अवश्य कराएं। इस समय अभियान के तौर पर एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच किसान क्रेडिट कार्ड को एक अभियान चलाकर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने पूर्व निर्णय में कहा है कि सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा और इस योजना के लिए 100 दिन के लक्ष्य में एक करोड़ तथा प्रदेश में 25 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड योजना में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। निर्देश दिया गया कि इसे एक अभियान चलाकर पूरा किया जाए। श्री शाही ने कहा कि इस वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के एक करोड़ 11 लाख किसानों के खाते में दो हजार रुपये की प्रथम किस्त भेजने में सफलता पाई है। दूसरी किस्त में एक करोड़ तीन लाख किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ। जिन किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला उनका तेजी से डाटा वेरीफिकेशन का कार्य चल रहा है। प्रयास रहेगा कि जुलाई माह तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कहा कि गाजीपुर में चावल की उत्पादकता वाराणसी कमिश्नरी में कम है। इसके लिए किसानों को अपने खेतों में हरी खाद का प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिल पांडेय, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें