फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर अफीम फैक्टरी के निलंबित जीएम 22 जुलाई तक रिमांड पर, कई और लोग हो सकते हैं बेनकाब

Wed, 21 Jul 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

अफीम को पास-फेल कराने के खेल और भ्रष्टाचार की जड़ों को एसीबी की टीम ने अब खोदना शुरू कर दिया है। जिससे इस पूरे मामले में कितने लोग शामिल है, उसे बेनकाब किया जा सके।
विज्ञापन
महाप्रबंधक की कार में मिठाई के डिब्बे में रखे थे कैश - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर अफीम फैक्टरी के निलंबित महाप्रबंधक (जीएम) शशांक यादव 22 जुलाई तक टीम के रिमांड पर हैं। 23 जुलाई को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार की जड़ नीमच से लेकर जनपद तक फैले होने से एसीबी की टीम जनपद में कभी भी आ सकती है। जिससे फैक्टरी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


अफीम को पास-फेल कराने के खेल और भ्रष्टाचार की जड़ों को एसीबी की टीम ने अब खोदना शुरू कर दिया है। जिससे इस पूरे मामले में कितने लोग शामिल है, उसे बेनकाब किया जा सके। हालांकि बीते 18 जुलाई को वाराणसी की विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार में लिप्त महाप्रबंधक के आवास को खंगालने के साथ वीडियोग्राफी कराई थी। ऐसे में इनके समय में नीमच एवं जनपद में हुई अफीम की हुई जांच और पास-फेल का आंकड़ा खंगालने के लिए टीम ने जनपद आने की तैयारी शुरू कर दी है। 

इधर निलंबित महाप्रबंधक के नजदीकियों में भी जांच के दायरे में आने को लेकर खलबली मची हुई है। उनकी करतूत की चर्चा फैक्टरी में तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों में चल रही है। इस संबंध में प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि एसीबी की टीम जनपद में आ सकती है। 22 जुलाई तक निलंबित महाप्रबंधक रिमांड पर है। 23 जुलाई को टीम कोर्ट में उन्हें पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर और नीमच के सैपलिंग रिपोर्ट बताएगी सच्चाई, 

गाजीपुर और नीमच अफीम फैक्टरी के महाप्रबंधक शशांक यादव की कार से मिले 16.32 लाख रुपये कैश मामले में कर्मचारियों का बयान दर्ज करने के साथ फैक्टरी से जरूरी दस्तावेज जब्त किये जा रहे हैं। पिछली बार लोकल स्तर की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गाजीपुर में छापेमारी की थी। लेकिन इस मामले में जांच को पुख्ता बनाने के लिए एसीबी की अन्य टीम का गाजीपुर दौरा होगा।  पिछले दिनों एसीबी की एक टीम ने नीमच फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही फैक्टरी  के  कर्मचारियों  का बयान दर्ज कर दस्तावेज जब्त किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें