जयप्रकाश नगर के चाचा टोला में चोरी के बाद चोरों द्वारा फेंका गया छत पर टूटा बाक्स तथा बिखरे पड़
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित चाचा टोला में सोमवार की रात चोरों ने निर्माणाधीन मकान के दीवार के सहारे घर में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चुरा लिया। सुबह परिजनों को जागने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाचा टोला निवासी पार्वती देवी ने बताया कि वह रात में घर के अंदर सो रही थीं। सुबह नींद खुलने पर जब उनकी नजर घर में बनी आलमारी पर पड़ी तो दोनों बक्से गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल अपने पुत्र मुकेश सिंह और सोनू सिंह को जगाया।
घर में खोजबीन के बाद जब परिजन छत पर पहुंचे तो दोनों बक्से खुले हालत में पड़े मिले, उसमें रखा कीमती सामान गायब था। पार्वती देवी ने बताया कि खेत का लगाना लगान मिला था, उक्त पैसा को गिट्टी बालू व छड़ के दुकानदार को बकाया देने के लिए रखी भी। चोरी की घटना के बाद महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
सोनू सिंह ने घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की मांग किया। परिवार का एक सदस्य मन्ना सिंह भारतीय सेना में जैसलमेर (राजस्थान) में तैनात है। इस बाबत सीओ बैरिया फहीम कुरैसी ने कहा कि चोरी की शिकायत पर पुलिस टीम मौक पर पहुंच जांच की थी, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।