फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंतिम दिन 55 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को अवकाश होने के बाद भी लगभग सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे। अंतिम दिन रात आठ बजे तक अंतिम दिन 55 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान हुआ ओर 5 करोड़ रुपये सरेंडर हुए। उप निबंधक कार्यालय, विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग, कलक्ट्रेट, कोषागार, डीआईओएस, बीएसए, सिंचाई और डीपीआरओ, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न कार्यालयों में दिनभर कामकाज चलता रहा।
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारी बजट की समीक्षा कर शेष धनराशि को खर्च करने की रणनीति को पूरा कर ट्रेजरी में बिल बाउचर शाम तक भेजे।
समाज कल्याण विभाग में आवेदन कम आने से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बजट बचा गया, करीब एक करोड़ की धनराशि सरेंडर हुई। सामूहिक विवाह योजना के वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 382 शादियों हुई थी। आईसीडीएस विभाग को 1.3 करोड़ की धनराशि सरेंडर हुई। इसी प्रकार आबकारी विभाग लगभग दो करोड़ की धनराशि सरेंडर की गई। चिकित्सा विभाग की करीब 10 करोड़ धनराशि खर्च न होने पर वापस किया गया। कोषाधिकारी आनंद दुबे ने बताया कि अंतिम दिन विभिन्न विभागों के 330 बिल लगाए गए, जिस पर 33 करोड़ का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें