फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बलिदानियों की वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। इसमें पदक विजेताओं भूतपूर्व सैनिकों, बलिदानियों की वीर नारियों एवं आश्रितों को सर्टिफिकेट, शाॅल ,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर एमएन अफजल ने बताया कि भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ व फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की तरफ से दी गई सेवा के सम्मान के प्रतीक रूप में यह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बलिदानियों की वीर नारी ललिता देवी, इंदा देवी, मालती राय, बिंदू देवी, सरोज देवी, सुमन बिंद, ममता सिंह, विभा सिंह, अख्तरी खातून, ममता सिंह के साथ ही साथ ही सेना मेडल से सम्मानित विशेषी सिंह कुशवाहा और मोती सिंह यादव को शाॅल, मोमेंटो एवं वीरता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, भूतपूर्व सैनिक राम सुरेश राय, रामकेर सिंह यादव, मंसूर अहमद, रामअवध सिंह, दयानंद पांडेय, एमएस यादव, कन्हैया यादव, दिवाकर राय, खुर्शीद अहमद, शिव शंकर ठाकुर को मोमेंटो, शाॅल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार, अनिल कुमार, रामजन्म यादव, बालकृष्ण सिंह यादव, मुन्नी, कोमल सिंह एवं सुनीता देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें