फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: विकास कार्यों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के कहर के चलते देश-प्रदेश ही नहीं जिले के विकास कार्यों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। यही कारण रहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले की रैंकिंग कई पायदान नीचे गिर गई। यही नहीं कार्यदायी संस्थाएं बाहरी होने को भी एक कारण बताया जा रहा है। विकास कार्यों में उड़ान भरकर इस माह जिले की रैंकिंग में सुधार लाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर माह विभिन्न बिंदुओं पर जिलों के कार्यों की समीक्षा की जाती है। इनके आधार पर जिलों की रैंकिंग की जाती है। जघन्य अपराधों में कार्रवाई की समीक्षा, माह में महिला अपराधों में कार्रवाई की समीक्षा, माह में लंबित विवेचनाओं का विवरण, वांछित अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, राजस्व वादों का निस्तारण, संपूर्ण समाधान दिवस, चकबंदी वादों का निस्तारण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना आदि बिंदुओं पर हुए कार्यों की समीक्षा कर उनकी हकीकत जानी जाती है। शासन की ओर से हर माह आयोजित की जाने वाली इस बैठक में इन बिंदुओं पर कराए गए कार्यों के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। जनवरी माह में जहां जिला 34वें पायदान पर था। वहीं, मार्च में कई पायदान नीचे चले जाने के कारण यह रैंकिंग 52वीं हो गई। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कोरोना महामारी को बताया जा रहा है। इसके अलावा, 50 लाख से नीचे का कार्य कराने वाली अधिकांश कार्यदायी संस्थाओं का बाहरी होना भी रैंकिंग नीचे गिरने का कारण माना गया है।
शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जाने हैं। जल्द ही संबंधित विभागों की बैठक आयोजित कर कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई है कि कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। - श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें