फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के दहेंदू मलिकपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं सेना के जवान सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सभी आजमगढ़ तिलक समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो से घर जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सेना के जवान को लखनऊ सेना के कमांड अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के कुडेसर निवासी आरपी सिंह की पुत्री का तिलक चढ़ाने के लिए रिश्तेदार और गांव के लोग आजमगढ़ गए थे। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए लौट रहे थे। दहेंदू मलिकपुर गांव के पास तिलक समारोह में गई एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बक्सर जनपद के बड़की कोठियां गांव निवासी तारकेश्वर सिंह (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक कुडेसर निवासी कालू सिंह (40), सेना के जवान अंशु कुमार (30) और बड़की कोठियां निवासी नागेंद्र सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेजने के साथ घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। सेना के जवान अंशु कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ कमांड अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना से बड़की कोठियां और कुंड़ेसर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें