नसीरपुुर कत्थक गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले बुजुर्ग के शव की खबर में-----कौशल चौहान की फ
दुल्लहपुर। थानाक्षेत्र के नसीरपुुर कत्थक गांव के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक के बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी की, जिसके बाद उसके कपड़े से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि नसीरपुर कत्थक गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली। ट्रैक किनारे पड़े शव की तलाशी लेने पर उसकी पहचान मऊ जनपद के कोपागंज थानाक्षेत्र के राइसा गांव निवासी कौशल चौहान (60) के रूप में हुई। फोन पर परिजनों को सूचित करने पर उन्होंने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित थे, जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
मऊ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी दवा लेने जा रहे थे। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर नसीरपुर कत्थक गांव के पास कैसे ट्रेन की चपेट में आ गया। इसको लेकर उन्होंने कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर की है। परिजनों के पहुंचते ही कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।