मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर ढ़ोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन के बीच हाटा पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बृहस्पतिवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शव के पास परवल से भरा एक गठ्ठर मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधेड़ व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया होगा। कोतवाल विरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।