फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 45 दिन से वाहन पोर्टल ठप, 500 से ज्यादा वाहनों का पंजीकरण अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में पिछले डेढ़ माह से तकनीकी कमी से वाहन संबंधी कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

वाहन पोर्टल का सर्वर धीमा पड़ने और बार-बार फेल होने से नए वाहनों के पंजीकरण, ट्रांसफर, फिटनेस और टैक्स जमा करने के काम ठप पड़े हैं। स्थिति यह है कि अब तक पांच सौ से अधिक नए वाहनों का पंजीकरण लंबित हो चुका है, जबकि रोजाना दर्जनों लोग कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 40 से अधिक लोग वाहन पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण अधिकांश को बिना काम लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सर्वर पूरी तरह डाउन रहा, जिससे वाहन ट्रांसफर, फिटनेस और टैक्स संबंधी सभी कार्य प्रभावित रहे। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े काउंटर सामान्य रूप से चलते रहे। वाहन मालिको का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद घंटों इंतजार करना पड़ता है और बाद में सर्वर खराब होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लंबित फाइलों का अंबार लग जाएगा और आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने बताया कि पिछले 45 दिनों से सर्वर लगभग ठप है। उच्च स्तर पर सर्वर को अपडेट करने का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें