फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सब्जी-तरबूज लाते समय डूबी नाव, मृतक युवक की दूसरे दिन मिली लाश, चार बचे

Tue, 18 May 2021 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

युवक बहन के घर गया था, जहां से वह लौट रहा था। नाव में कुछ सामान भी था, वजन ज्यादा होने के कारण नाव पलट हई। युवक की सोमवार शाम को मौत हो गई और शव मंगलवार को मिला।
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंद बाजार स्थित बड़ीबारी विशुनपुर गांव गया था। जहां से वह सोमवार की शाम को लौट रहा था। उसका शव मंगलवार को गंगा में उतराया हुआ मिला।

विज्ञापन


सोमवार की शाम वह डोगी नाव पर करीब एक कुंटल सब्जी, तरबूज एवं ककड़ी लेकर गंगा पार खेत से वापस इमलवां घाट आ रहा था। नाव पर चार अन्य लोग भी सवार थे। घाट पहुंचने से पहले ही नाव पलट गई। चार लोग तो तैरकर निकल गए, लेकिन युवक डूब गया था। तीन भाईयों में इकलौते भाई की मौत से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी अंकित यादव(19) तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह बड़ीबारी विशुनपुर गांव बहन के घर गया हुआ था। शाम में वह गांव के चार लोगों के साथ गंगा पार खेत से सब्जी, तरबूज एवं ककड़ी लाने डोगी नाव से गया था। वहां से वह शाम में नाव पर सामान लादकर वापस आ रहा था। वजन अधिक होने से नाव इमलवां घाट के पास पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर सवार गांव के चार लोग तो तैरकर निकल गए, लेकिन युवक नाव के नीचे दब गया था। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर में ग्रामीणों ने युवक का शव उतराया देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सैदपुर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें