फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजयुमो नेता ने मुख्तार को बताया देश का सबसे बड़ा आतताई, सपा-बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Fri, 03 May 2024 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: भाजयुमो नेता और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के बेटे आशुतोष राय ने मुख्तार और अफजाल अंसारी पर सियासी निशाना साधा है। कहा है कि अंसारी परिवार राजनीति में अब अपनी बेटी को आगे कर रहा है। उन लोगों को सपा के किसी भी कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं रह गया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते आशुतोष राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के बेटे आशुतोष राय ने अंसारी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि मुख्तार अंसारी से बड़ा आतताई इस भारतवर्ष की धरती पर नहीं हुआ। इसके संबंध दाऊद इब्राहिम से थे। इसके संबंध अतीक अहमद से थे। जिसके मातम में शहाबुद्दीन का बेटा आता है, जिनके बारे में जाना जाता है कि वह भारत माता का हितैषी हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन




आशुतोष मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की जनता खूब ठीक से समझ रही है। हजारों करोड़ों का साम्राज्य बनाने के लिए यह लोग सत्ता को ढाल बना रहे हैं। यह लोग जनता की लूटकर व भ्रष्टाचार कर जो साम्राज्य खड़ा किए हैं। यह लोग कालनेमि के रूप में जनता को छलने का काम कर रहे हैं। लेकिन गाजीपुर की जनता इसको समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उनको वोट के चोट से जवाब देगी। भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को गाजीपुर से बाहर का रास्ता दिखा देना है। इसी तरह एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी लड़ाई बसपा से है। समाजवादी पार्टी लड़ाई में ही नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें