फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामियां छुपाने के लिए आरोेप लगा रही भाजपा

Sun, 05 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी गरीब राम के समर्थन में बोलते मंत्री आजम खां।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को बहादुरगंज में सपा प्रत्याशी महेंद्र  चौहान और शादियाबाद में प्रत्याशी गरीब राम के पक्ष में चुनावी सभा को  संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि  देश का वजीर कहता है कि मैं फकीर हूं। मैं झोला उठाऊंगा चला जाऊंगा। उनके  झोले में अंबानी, अदानी जैसे लोग हैं। भाजपा अपनी ढाई साल की नाकामियों को  छुपाने के लिए प्रदेश पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


बहादुरगंज नगर में आयोजित सभा  में आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर  निशान साधते हुए कहा कि भाजपा को चुनावी मुद्दे नहीं मिल रहे है तो श्मशान  और  कब्रिस्तान की बात कर रही है। पीएम मोदी गंगा नदी की बात करते हैं, लेकिन  काम  कुछ नहीं किया। वाराणसी में घाटों के सुंदरीकरण एवं गंगा की सफाई तो सपा  सरकार ने ही कराई है। वह वादा करते हैं और हम काम।

हमारे धर्म में बहते पानी  को पाक माना जाता है। हम गंगा के पानी से ही वजू कर नमाज अदा करते हैं। अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ा गुंडा हमें गुंडा कहता है, जबकि वह प्रदेश बदर गुंडा है। मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बबुआ कहती हैं। कहती हैं कि बसपा की सरकार बनी तो गुंडा, माफिया जेल में होंगे,  जबकि सैकड़ों गुंडो को टिकट दिया है। कहा कि बसपा के बहकावे में न आए।
विज्ञापन


क्योंकि सपा ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी  है। प्रत्याशी महेंद्र चौहान को वोट देने की लोगों से अपील की। शादियाबाद  की सभा में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने अगर काम किया  होता तो आज उनके मंत्रियों को बनारस की गलियों में वोट नहीं मांगना पड़ता।

 प्रधानमंत्री अपने आप को गरीब कहते है। दो साल में अस्सी करोड़ का कपड़ा  पहन डाला।  उन्होंने लोगों से प्रत्याशी  गरीब राम को वोट  देने की अपील की। इस मौके पर डा. खालिद, जयराम सिंह, जाफरी, गोपाल यादव आदि थे। अध्यक्षता शकील अहमद तथा संचालन ताहिर हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें