फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों का हक भाजपा में सुरक्षित

Thu, 01 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल कुमार राजभर ने कहा कि पिछड़ों का हक भाजपा में ही सुरक्षित है। छोटे दलों ने अपनी दलीय भावनाओं के अनुरूप जाति विशेष के लोगों को ही फायदा पहुंचाया है। जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनी है तब से किसी के हित को दबाने का काम नहीं हुआ है। पार्टी सबका विकास सबका साथ के नारे के साथ पूरे भारत का चौमुखी विकास करने में लगी है।
बुधवार को नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एवं मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार कायम है। पिछड़े वर्ग के एक जाति विशेष को ही नौकरियों में अवसर देने की चाल चली जा रही है। लोकतंत्र में पिछड़े वर्ग की भागीदारी बहुत ही अहम है। यह समाज पूर्ण रूप से अपने हक एवं अधिकार को समझे एवं लोकतंत्र में मिले मतदान के अधिकार का उचित स्थान पर शत-प्रतिशत उपयोग करे। विशिष्ट अतिथि रामजियावन मौर्य  ने कहा कि नोटबंदी के मामले पर एवं प्रधानमंत्री के हर  फैसले पर पिछ़ड़ा समाज पूरा उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभुनाथ चौहान, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश वर्मा, रामायन गुप्ता, ओमप्रकाश अकेला, नंदा राजभर, राणाविजय राजभर, डा मुरलीधर मौर्य, जितेंद्रनाथ पांडेय, श्यामराज तिवारी, रामप्रताप सिंह, धर्मेंद्रनाथ राय, संतोष कुमार, लल्लू सेठ, शिवशंकर गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता दीनानाथ ठाकुर एवं संचालन अरविंद प्रजापति ने किया। अंत में आंगतुकों के प्रति आभार कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने प्रकट किया। उधर भाजपा नेता जितेंद्र दूबे भी अपने समर्थकों के साथ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लिए और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सपा समाज को बांटने का काम कर रही है। इससे समाज का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें