फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर पुल के पास फेंका युवती का शव

Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कर्मनाशा पुल के पास खेत में बुधवार को एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल  गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान के लिए बारा क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को बुलाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्ट मार्टम के  लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के समीप स्थित एक खेत में बुधवार की सुबह एक युवती का शव कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की जानकारी मिलने पर गहमर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कहीं और की गई है। मृत युवती के गले पर रस्सी का निशान भी है।  जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की गला दबा कर हत्या  की गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास रहने वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें