भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची में 15 जातियों से 34 मंडल अध्यक्ष हैं, इसमें आठ क्षत्रिय और छह ब्राह्मणों को मंडल अध्यक्ष बनाया है। तीसरे नंबर पर चार मौर्य और चौथे स्थान पर नोनिया बिरादरी से तीन नेताओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की जिला चुनाव अधिकारी राज्य सभा सांसद गीता शाक्य की हस्ताक्षरित सभी 34 मंडल अध्यक्षों और 33 जिला प्रतिनिधियों की सूची जिला सह चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने प्रदेश कार्यालय से जारी कर दी है।
जखनिया विधानसभा क्षेत्र से जखनिया प्रथम से धर्मवीर भारद्वाज, द्वितीय से अशोक चौहान, मनिहारी प्रथम प्रदीप कुमार सिंह, द्वितीय रिपुंजय गुप्ता, सादात उत्तरी से दिनेश सिंह को मंडल बनाया गया है। सैदपुर विधानसभा सीट से देवकली से अखिलेश कुशवाह, सादात दक्षिणी दिलीप पांडेय, सैदपुर से अचल सिंह, सैदपुर पूर्वी से विजय यादव को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया।
गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के करंडा मंडल से राणा सिंह, गाजीपुर नगर मंडल से प्रीति गुप्ता, सदर पश्चिमी से काशी चौहान, नंदगंज से बलवंत बिंद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जंगीपुर विधानसभा सीट में भोजापुर से प्रांशु सिंह, मरदह दक्षिणी से शिवमुनि चौहान, सदर पूर्वी से संतोष प्रजापति, सुहवल से श्रवण कुमार, बिरनो से सुनील कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष बनाया है।
जहूराबाद विधानससभा क्षेत्र के कासिमाबाद प्रथम से प्रफुल्ल सिंह, द्वितीय से शुभांशु मिश्रा, बाराचवर प्रथम मनोज राजभर, द्वितीय से विपिन बिहारी सिंह, मरदह उत्तरी से धनंजय ओझा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भांवरकोल प्रथम से राजेश कुमार मिश्रा, द्वितीय से रोशन कुशवाहा, मुहम्मदाबाद देहात से आलोक शर्मा, नोनहरा से सुरेश गिरी, मुहम्मदाबाद नगर से सत्येंद्र राम, रेवतीपुर से कृष्ण कुमार राय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
जमानिया उत्तरीय से राजीव चतुर्वेदी, जमानिया नगर से तारकेश्वर वर्मा, दिलदारनगर से जय प्रकाश कुशवाहा, भदौरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अमित सिंह सकरवार का चयन किया गया है। इसी तरहहजमानिया दक्षिण से संदीप बिंद को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा 34 नेताओं को जिला प्रतिनिधि बनाया है।