फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
शहर के लंका मैदान में ट्रेक्टर रैली निकालते भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भाजपा सरकार की किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के भरोसे किसानों का विश्वास जीतने के लिए भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को जिले में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। शहर के लंका मैदान से शुरू हुई रैली कचहरी, कलेक्ट्रेट और डीएम आवास होते हुए पार्टी कार्यालय तक गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने कई कार्य किए हैं जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, विशिष्ट अतिथि सुरेश मौर्या, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने ट्रैक्टर का पूजन कर रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान हित में जो काम किये हैं वे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अतुलनीय हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस रैली ने किसानों के समर्थन से यह सिद्ध हुआ है कि किसान भाजपा के साथ है और किसान मोर्चा की यह ट्रैक्टर रैली गाजीपुर की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता की मदद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, संयोजक अखिलेश सिंह, क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ विपिन सिंह, ओमप्रकाश राय, ओमप्रकाश राय, साधना राय, विनोद अग्रवाल, हरेंद्र यादव, कार्तिक गुप्ता, धनंजय चौबे, पंकज राय, मनोज राय, रणजीत राजभर उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रुद्रप्रताप सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें