फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जगह-जगह मिले कूड़े के ढेर, नगर पालिका कर्मियों को तत्काल सफाई करने को कहा

विज्ञापन
कॉलोनीवासियों की शिकायत के बाद कांशीराम आवास का निरीक्षण करतीं जमानिया एसडीएम निधि सहित व ईओ सं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में नागरिकों के धरना-प्रदर्शन और कूड़ा गाड़ी रोकने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी निधि ने प्रशासनिक और नगर पालिका की टीम के साथ कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़े के ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर पालिका कर्मियों को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका की टीम ने कॉलोनी में सफाई शुरू करा दी। एसडीएम निधि ने चेतावनी दी कि अब कांशीराम आवासीय कॉलोनी में किसी भी सूरत में दोबारा कूड़ा नहीं डाला जाएगा। यदि नियमों की अनदेखी कर भविष्य में यहां कचरा डंप किया गया तो संबंधित जिम्मेदारों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कॉलोनी में लंबे समय से कूड़ा डंप किए जाने और उससे फैल रही दुर्गंध व गंदगी से परेशान नागरिकों ने मंगलवार को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी रोककर विरोध जताया था। इसके बाद तहसील मुख्यालय पर धरना देकर जाम भी लगाया था। नागरिकों के विरोध के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो शाहआलम समेत राजस्व और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें