गाजीपुर। सदस्यता अभियान को लेकर शहर के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ, पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने कहा कि देश के किसान पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसी आधार पर पार्टी ने गाजीपुर सहकारिता प्रकोष्ठ को 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की सदस्यता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक डीसीएफ के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, पारसनाथ राय, रविंद्र राय, अच्छेलाल गुप्ता, रविंद्र राय, प्रवीण सिंह, आनंद त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह, नथुनी सिंह, त्रिशू यादव, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन संयोजक दुर्गेश सिंह ने किया। उधर, जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें हमें नया लक्ष्य तय करना होगा। बैठक में जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, राकेश यादव, सचिन कनौजिया, धनेश्वर बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, रविन्द्र राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।