फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली थानाक्षेत्र के खेताबपुर चट्टी के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र की हालत गंभीर बनी है। बोलेरो चालक और दो महिलाओं का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय भारती गांव निवासी लल्लन राजभर (50), पुत्र बब्बन राजभर के साथ दवा के लिए बाइक से गंगौली जा रहे थे। कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के खेताबपुर चट्टी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और यूसुफपुर की तरफ से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इसमें लल्लन और बब्बन घायल हो गए। हादसे में बोलरो चालक और दो महिलाएं घायल हो गई।
लोगों ने बाइक सवार पिता-पुत्र और बोलेरो सवार घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से पिता-पुत्र को डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुत्र का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसके पुत्र का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें