फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ को बनाया बंधक, जड़ा ताला

Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट में तालाबंदी करते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को गुस्से का इजहार किया। शहर के महुआ बाग स्थित बीएसए दफ्तर एवं यूआरसी कार्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के साथ प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी की। भदौरा ब्लाक के शिक्षामित्रों ने विद्यालय में शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर खंड शिक्षाधिकारी को बंधक बनाया।            
विज्ञापन


विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सरकार का कोई सकारात्मक निर्णय न आ जाए। माया साहू ने कहा कि शिक्षामित्र अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।


संकट की घड़ी में धैर्य से काम लेना है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विकास भवन इकाई के अध्यक्ष एवं जिला संयोजक दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षामित्रों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। शिक्षामित्रों के धरना का कर्मचारी नेताओं अभयराज सिंह, विजयशंकर राय, दयाशंकर राय, श्रीकांत राय, मांधाता सिंह आदि ने समर्थन किया। इस अवसर पर विद्या यादव, रेनू सिंह, नीलम अग्रहरी, वंदना मिश्र, रजिया परवीन, प्रीतम, ललिकांत, अरुण शर्मा, मुकेश केशरी, अमित यादव, मनोज, राजन, राघवेंद्र, दिवाकर, कैलाश, सुरेश आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन


सेवराई संवाददाता के अनुसार ब्लाक के सभी शिक्षामित्रों ने विद्यालय में शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर खंड शिक्षाधिकारी को बंधक बनाया। धरना के अंत में खंड शिक्षाधिकारी को मुक्त कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संतोष सिंह, राजेंद्र राम, लल्लन गुप्ता आदि थे।

सैदपुर ः बीआरसी से जुलूस की शक्ल में जाकर शिक्षामित्रों ने उपजिलाधिकारी को एक पत्रक सौंपा। जुलूस में विवेक सिंह, नेहा जायसवाल, विमल सिंह, सरिता, रेनू, अनीता देवी, गीता देवी आदि थे। क्षेत्र में कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों द्वारा तालाबंदी किए जाने और बच्चों के बरसात में भीगते घर पहुंचे।

औड़िहार ःशिक्षामित्रों ने गुरुवार को जगह-जगह प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न करते हुए विद्यालय बंद कराया। दुबिहा ः बाराचवर के सभी शिक्षामित्रों ने विद्यालयों पर तालाबंदी करने के बाद करीमुद्दीनपुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंचकर खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें