फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर बारिश होने से अस्त-व्यस्त रहा जन-जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बुधवार को दोपहर बाद से रुक-रुककर धीमा और तेज बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह घंटों जारी रहा। कई युवा बारिश का आनंद लेते हुए मौज-मस्ती करते हुए नजर आए। बारिश की वजह से फुटपाथ वालों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से धूप और छांव का खेल चल रहा है। इस दौरान कभी-कभी रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश भी हो रही थी। बारिश होने पर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं बारिश बंद होने पर पुन: धूप निकलने से लोग उमसभरी गर्मी की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। बुधवार की सुबह ही आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। इससे लोग इस बात का अंदाजा लगाने लगे कि अब-तब अच्छी बारिश होगी। इसी बीच दिन में 11 बजे से धूप-छांव के खेल जारी होने पर लोग निराशा हो गए। इसी बीच दिन में करीब एक बजे घनघोर काली घटा छा गई और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश का सिलसिला शाम पांच बजे तक बना रहा। जैसे ही बारिश की रफ्तार बढ़ रही थी, आवागमन करने वाले इससे बचने के लिए जहां-तहां दूकानों के टीनशेडों और मकानों के बारजा के नीचे ठहर जा रहे थे। बारिश के बीच वहीं लोग आवागमन करते नजर आए, जिनके पास बारिश से बचाव के साधन थे। घंटों रुक-रुककर हुई बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आम जन-जीवन इससे अस्त-व्यस्त रहा। फुतपाथ पर दूकान लगाने वालों को बारिश से निराशा हुई। सब्जी की दूकान लगाने वाले तो बारिश के दौरान सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जा रहे थे, लेकिन अन्य दूकानदारों को सामान सहित बारिश से बचना पड़ा। मौसम के मिजाज को देखते हुए कई दूकानदार समय से पहले ही निराश होकर घर चले गए। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर मौसम का मिजाज देख लोग घर से नहीं निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें