फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने बाइक चोरी की आनलाइन शिकायत दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय पुलिस चौकी के पास से चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट लिखाने गए फरियादी को पुलिस के पास गया। उसने जैसे ही अपनी समस्या बताई, बाइक चोरी की बात सुनकर उसे सिपाहियों ने चौकी से डांट कर भगा दिया। मजबूरन उसने अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राय बीते सात जुलाई को किसी कार्य से भदौरा बाइक से आए हुए थे। भदौरा गांव के पास सेवराई पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर वह बाइक खड़ी करके गांव में एक व्यक्ति से मिलने गया था। इस बीच गांव का ही एक युवक इनको झांसा देकर चाबी ले लिया और बाइक लेकर फरार हो गया। घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। जब पीड़ित ने दूसरे दिन सेवराई चौकी पर इसकी शिकायत करनी चाहिए तो वहां के पुलिसकर्मियों द्वारा उसे डांट फटकार कर भगा दिया गया। फरियाद न सुनते देख चोरी की ऑनलाइन शिकायत कर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें