फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पारा तिवारीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शाम छह बजे शव को ऊसर गांव के चौराहे पर रखकर गाजीपुर- दुल्लहपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के समझाने पर एक घंटा बाद शाम सात बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नियांव गांव निवासी सब्जी विक्रेता शेषनाथ कुशवाहा (40) मित्र शादियाबाद थाना के हंसराजपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता मनोज राजभर के साथ देर शाम बाइक से पारा तिवारीपुर गांव में सब्जी के उधारी का पैसे लेने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गाजीपुर- दुल्लहपुर मार्ग पर सामने खड़े ट्रैक्टर से जैसे ही पास लिया कि सामने से गाजीपुर के तरफ से दुल्लहपुर की तरफ जा रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इसमें सब्जी विक्रेता शेषनाथ कुशवाहा का पैर कट कर अलग हो गया और बाइक चला रहे मनोज राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां शेषनाथ कुशवाहा की मौत हो गई। इधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाई रामअवध कुशवाहा ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे।
इधर सब्जी विक्रता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर ऊसरगांव चौराहे पर पहुंचे और शाम छह बजे रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद शाम सात बजे जाम समाप्त कराया। बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जल्द ही चालक को चिह्नित करने के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें