फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 (बैरिया-मांझी मार्ग) पर मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप रविवार को ओवरलोड बालू लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका 6 माह का बच्चा घायल हो गया। सबको हल्की चोटें आईं। बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के पूर्वी भवन टोला निवासी रंजीत ठाकुर, अपनी पत्नी प्रियंका देवी छह माह के बीमार बच्चे को निमोनिया की दवा दिलाने बैरिया के निजी अस्पताल आए थे। उपचार के बाद घर लौटते समय मठ योगेंद्र गिर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्षेत्र में चल रहे बालू लदे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें