नगर कोतवाली के नगवां गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।
गांव निवासी अरविंद कश्यप (23) बाइक से गाजीपुर आ रहे थे। नगवां गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इधर घटना स्थल पर जब-तक ग्रामीण पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। तब-तक परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।