फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच साल के मिड डे मील के राशन का मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी से बर्खास्त शिक्षिका और बहादुरगंज की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन के पति रेयाज अहमद अंसारी की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी कासिमाबाद बीरबल राम ने मदरसा मदरसतूल मसाकीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रबंध समिति से पांच वर्षों के मध्याहन भोजन के राशन के उठान और कितने छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया, इसका ब्योरा मांगा। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने पंजीकृत छात्रों की संख्या और उपस्थिति का मिलान भी किया।

खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक पंजीकृत 544 छात्रों में 398 उपस्थित रहे और छह से आठ तक की कक्षा में 93 की जगह 60 छात्र उपस्थित मिले। नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि मदरसे में मध्याह्न भोजन में अनियमितता बरती जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी बीरबल राम ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी की शिकायत पर मदरके में मध्याह्न भोजन की जांच की गई है। प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर एक अप्रैल 2019 से 31मार्च 2024 तक के राशन का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें