फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अधिकृत सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की तरफ से प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को जिले के कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाइक रैली का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण जनता को जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात से संबंधित एंबुलेंस को रास्ता देना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, सिग्नल लाइट के तहत रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन से पीछे रुकना आदि सड़क सुरक्षा अभियान के बेसिक नियम हैं। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इन नियमों को आत्मसात करें। इसीलिए बाइक रैली निकालकर जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया की बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए महुआबाग, मिश्रबाजार से चीतनाथ चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस अभियान में सीएससी के संचालकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक तौसीफ अहमद, जिला समन्वयक विकास कुमार, राहुल सिंह, बिट्टू, घनश्याम, निरंजन सहित कई सीएससी संचालक उपस्थित थे।
गाजीपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत पीजी कालेज के छात्र एवं छात्राओं को एसपी ने यातायात नियमों के प्रति शुक्रवार को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने, सही स्पीड में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने आदि की जानकारी दी गई। छात्र एवं छात्राओं को पास-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 181 के बारे में भी बताया गया। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल कर मदद लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें