फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में आमने-सामने भिड़ी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के क्रासिंग स्थित ब्रम्हबाबा मंदिर के पास शनिवार की शाम सात बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सदर कोतवाली के मुफ्तीपुरा निवासी अजय कुमार सेठ (45) बाइक से शनिवार की शाम दिलदारनगर से वापस गाजीपुर लौट रहे थे। अभी वह नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के क्रासिंग के पास ब्रम्हबाबा मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। फलस्वरूप अजय तथा दूसरी बाइक चालक रामू तथा सवार मनोज कुमार घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां इलाज के दौराज अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें