फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: जिले के पांच कोरोना पाजिटिव हुए निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर परेशान जनपदवासियों के लिए मंगलवार का दिन काफी राहत और सुकून देने वाला रहा। कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीन जमाती समेत पांच लोगों की रिपोर्ट इलाज के बाद अब निगेटिव आई है। वाराणसी के दीनदयाल हास्पिटल से भर्ती इन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ में हिदायत दी गई है कि सभी को जनपद के शम्मे हुसैनी हास्पिटल में 14 दिनों तक क्वारंटीन रखा जाएगा। हालांकि तीन जमाती समेत पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की माने तो बीते 31 मार्च को मस्जिद में कुल 14 जमाती मिले थे। जिसमें से नौ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के रहने थे। दो अप्रैल को देहरादून से आए जमातियों में से एक जमाती की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली थी। देखा जाए तो जनपद में कोरोना का यह पहला मरीज था। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने की थी। शुरूआत में केवल दो जमातियों का ही सैंपल लिया गया था। वाराणसी जांच के बाद इसमें से एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमे की तंद्रा टूटी और आनन-फानन में टीम भेजकर मस्जिद में रह रहे अन्य 12 जमातियों की भी सेंपलिंग हुई थी। इसके बाद चार अप्रैल को दो और जमाती कोरोना पाजिटिव मिले थे। धीरे-धीरे संख्या बढ़कर कुल तीन हो गई थी। इसके बाद एक टेंपो चालक समेत दो लोग दिलदारनगर में कोरोना पाजिटिव मिले थे। शुरूआत में सभी मरीजों को मुहम्मदाबाद में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद सभी को दीनदयाल हास्पिटल वाराणसी भेज दिया गया है। पांचों मरीजों को अभी इलाज चल ही रहा था कि बीते शनिवार की रात जिलाधिकारी कार्यालय के बाबू की पत्नी भी कोरोना पजिटिव मिला। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग दहशत में जी रहे थे। इस बीच मंगलवार को दोपहर बाद राहत भरी खबर मिली की पहले से मिले पांचों कोरोना पजिटिव मरीजों की इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रगति कुमार की देखरेख में वाराणसी से गाजीपुर भेजा गया है। इन्हें शम्मे हुसैनी हास्पिटल में अभी 14 दिनों तक क्वारंटीन रखा जाएगा।
जनपद के पांच कोरोना पाजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और सभी को वाराणसी से डिस्सचार्ज कर दिया गया है। अभी इन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन रखा जाएगा। - डॉ. जीसी मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें