फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में छूट मिलने से किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू की

विज्ञापन
लाकडाउन के दुसरे चरण में भदौरा के पास सामाजिक दूरी बनाकर गेहू की कटाई करता किसान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। लॉकडाउन-दो में कुछ शर्तों के साथ काम करने की छूट मिलने से गांव के लोगों का जीवन पटरी पर आने लगा है। रबी की फसल की कटाई शुरू हो गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कृषि से संबंधित उपकरण, उर्वरक, बीज एवं दवा की दुकानों के खुलने, फसल की कटाई और सरकारी एजेंसियों की तरफ से गेहूं खरीद करने की छूट से किसानों को बड़ी राहत मिली है। मौसम के बिगड़ते मिजाज से चिंतित किसान फसल की कटाई में जोरशोर से जुट गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुरुष मुंह पर मास्क या गमछा लगाकर तथा महिलाएं साड़ी के पल्लू से मुंह बांधकर फसलों की कटाई एवं मड़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

हार्वेस्टर तो गांव में है लेकिन उसके ड्राइवर पंजाब से आते हैं, जो लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके हैं। इससे कटाई का काम उतनी तेजी से नहीं हो पा रहा है। गांव में कोरोना का खतरा भी कम है जिससे कृषि कार्य की अनुमति मिलते ही लोग पूरे जोरशोर से खेती-किसानी में जुट गए। पिछले तीस दिन से घरों में कैद गांव के लोगों की जिंदगी पटरी पर आ गई। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन पालन की समीक्षा में गाजीपुर जिले में लॉकडाउन का पालन असंतोषजनक पाए जाने पर नगरीय क्षेत्रों में सख्ती और अधिक बढ़ा दी गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालयों में भी कुछ शर्तों के साथ कामकाज शुरू होने से सड़कों और कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ी है लेकिन आने-जाने में रोकटोक के कारण कार्यालयों में फरियादियों की उपस्थिति नगण्य है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सहकारी समितियों को खोलकर किसानों को उर्वरक एवं बीज, कीटनाशक की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। मौसम के बिगड़ते मिजाज से चिंतित किसान फसल की कटाई-मड़ाई जोरशोर से कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है और बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ पेश आ रही है। खानपुर संवाददाता के अनुसार कृषि कार्य की अनुमति मिलते ही किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित करने के लिए कटाई-मड़ाई का काम कर रहे हैं। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार लॉकडाउन की वजह से पककर तैयार दलहन की फसल की कटाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार गेहूं की खरीद का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें